फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अशरफ हत्याकांड में दो सगे भाई गिरफ्तार

Wed, 22 Feb 2017 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पथरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चांदपुर निवासी अशरफ की हत्या गला दबाकर उसके पड़ोसी सगे भाइयों ने की थी। आरोपियों ने अशरफ की हत्या अपने पुत्र की उसके ट्रैक्टर की चपेट में मौत होने पर बदला लेेने के लिए की थी। पुलिस ने आरोपी दोनों सगे भाइयों को गिरफ्तार कर दिया।
विज्ञापन


पथरी थाने में सीओ लक्सर अव्वल सिंह रावत ने अशरफ हत्याकांड का खुलासा किया। सीओ ने बताया कि 13 फरवरी की रात में गांव चांदपुर निवासी अशरफ की गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। अगले दिन मृतक अशरफ के पुत्र फरमान अली ने थाने में तहरीर देकर पड़ोस में रहने वाले अमजद, मुर्सलीन व अरशद को नामजद करते हुए हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। सीओ ने बताया कि हत्याकांड के खुलासे के लिए थानाध्यक्ष अजय जाटव व फेरूपुर चौकी प्रभारी लखपत सिंह बुटोला के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।

पुलिस पूछताछ में अमजद ने बताया कि दो माह पहले मृतक अशरफ के ट्रैक्टर के खिसकने से उसके सात वर्षीय पुत्र अनस की मौत हो गई थी। इसका बदला लेने के लिए उसने अपने भाई मुर्सलीन के साथ मिलकर अशरफ की हत्या की साजिश रची। अमजद ने बताया कि 13 फरवरी की रात में पहले उसने हथौड़े से अशरफ के सिर पर वार किया। बाद में उसने रस्सी व केबल और मुर्सलीन ने लोई से अशरफ का गला दबाया। सीओ ने बताया कि तीसरे भाई अरशद की नामजदगी गलत निकली है। अशरफ हत्याकांड के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें