विधायक स्वामी यतीश्वरानंद की अगुवाई वाली गुरुकुल बचाओ संघर्ष समिति को आर्य समाज, आर्य निर्मात्री सभा किसान यूनियन समेत कई संगठनों से जुड़े लोगों ने समर्थन दिया। रैली महाविद्यालय से शुरू हुई और वापस महाविद्यालय में ही पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान राजनीतिक संरक्षण में गुरुकुल महाविद्यालय को बुर्द करने का आरोप लगाते हुए शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक के खिलाफे काईवाई करने के लिए दस दिन का अल्टीमेटम दिया गया।
रविवार को रैली महाविद्यालय से शुरू होकर सिंहद्वार, शंकर आश्रम चौक से होते हुए सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय तक पहुंची। रैली में सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रधान स्वामी आर्यवेश ने कहा कि गुरुकुल महाविद्यालय की पुण्य भूमि को भूमाफिया कब्जाने का प्रयास कर रहे हैं। शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक पर ऐसे लोगों को संरक्षण देने का आरोप लगाया।
योगगुरु आचार्य स्वामी कर्मवीर ने कहा कि गुरुकुल जैसी संस्थाओं को बचाने के लिए वह संघर्ष करने को तैयार है। साध्वी प्राची ने कहा कि पूरे मामले में दोनों पक्षों के साथ वार्ता कर मध्यस्तथा करने को तैयार हूं। इस मौक के समिति के संयोजक स्वामी यज्ञमुनि सरस्वती, स्वामी ओमवेश, विधायक स्वामी यतीश्वरानंद, संजय गुप्ता, स्वामी संपूर्णानंद, आचार्य इंद्रपाल, स्वामी प्रणवानंद, स्वामी मेघानंद, स्वामी अखिलानंद, रवि शास्त्री, सोम मुनि, आनंद कुमार, प्रयाग सिंह, पंचपुरी जाट महासभा के अध्यक्ष देवपाल राठी, स्वामी प्रवनानंद, गोविंद भंडारी, स्वामी सुचेतानंद, स्वामी विश्वानंद, बलवंत चौहान, शांतानंद सरस्वती, दया कृष्ण कंडपाल, विरजानंद, अंकित आर्य, विक्रम भुल्लर, राम विशाल देव, सतविंद्र सिंह आदि शामिल हुए।
भाकियू टिकैत भी रैली में शामिल हुई यूनियन के प्रदेश प्रभारी त्रिकालदर्शी, जिलाध्यक्ष विजय शास्त्री, गढ़वाल मंडल संयोजक संजय चौधरी, संरक्षक अंकुर कुमार, जिला उपाध्यक्ष विवेक लोहान, ओम प्रकाश नेताजी, अश्वनी कुमार, मेजर राणा आदि शामिल हुए।
-----------------
विधायक यतीश्वारानंद भगाओ, गुरुकुल बचाओ
- दूसरे पक्ष के लोगों रैली निकाली और हरकी पैड़ी पर किया दीपदान
हरिद्वार। गुरुकुल महाविद्यालय ज्वालापुर के अंतरंग सभा के दूसरे पक्ष से जुड़े लोगों ने विधायक यतीश्वरानंद भगाओ गुरुकुल बचाओ स्लोगन के साथ रैली निकाली।
रविवार को दूसरे पक्ष की रैली रानीपुर मोड़ होते हुए देवपुरा चौक, हरकी पैड़ी पहुंची। यहां गुरुकुल महाविद्यालय को विधायक यतीश्वरानंद से बचाने के लिए दीपदान कर गंगा से प्रार्थना की। इस मौके पर यशपाल सैनी ने कहा कि विधायक की गुरुकुल महाविद्यालय की अपार भू संपदा पर नजर है। वह इस संपत्ति पर कब्जा करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि विधायक का इरादा किसी भी कीमत पर पूरा नहीं होने दिया जाएगा। क्षेत्रपाल सिंह चौहान ने बताया कि गुरुकुल के बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। उनकी आगामी 3 मार्च से परीक्षाएं हैं।
अजय चौहान ने कहा कि विधायक के खिलाफ प्रतिनिधिमंडल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से मिलेगा। इस मौके पर अनुज चौहान, डॉ. यंशवंत सिंह चौहान, रुप सिंह चौधरी, अनिल गोयल, कृष्णपाल चौहान, राकेश चौहान, नीरज चौहान, विनोद पुरी, डॉ. महेंद्र सैनी, पंकज बंसल, अनीश ओहरी, सचिन मेंहदीरत्ता ने रैली में भाग लिया।