फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन ट्यूबवेलों की मोटर फूंकी, हजारों की आबादी कई दिन से पानी का तरसी

विज्ञापन
विज्ञापन
जल संस्थान के जलापूर्ति के तीन ट्यूबवेलों की चार दिन से मोटर फूंकी हुई है। ट्यूबवेलों की मोटर ठीक नहीं होने से उत्तरी हरिद्वार के कई क्षेत्रों की हजारों की आबादी पानी के लिए तरस रही है। परेशान लोग जल संस्थान पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शिवरात्रि के दिन तीन ट्यूबवेलों 3, 40 और 50 नंबर ट्यूबवेल की मोटरें फुंक गई थी। पंतद्वीप में 50 नंबर का ट्यूबवेल का मोटर फूंकने से सबसे अधिक भीमगोड़ा नई बस्ती का क्षेत्र प्रभावित है। ऊंचाई वाला क्षेत्र होने के कारण नई बस्ती में समस्या अधिक है। पार्षद कैलाश चंद्र भट्ट ने जल संस्थान पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि विभाग की लापरवाही से हजारों लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
पार्षद महावीर वशिष्ठ, अनिल वशिष्ठ ने बताया कि खड़खड़ी क्षेत्र में भी पानी नहीं आ रहा है। भाजपा नेता बृजभूषण विद्यार्थी ने बताया कि उनके क्षेत्र में भी पानी नहीं आ रहा है। भूपतवाला क्षेत्र में पीपलवाली गली, शिवनगर, रानीगली, चोपड़ा भवन आदि कालोनियों व मोहल्लों में कई दिन से पानी नहीं आ रहा है। सतीश चंद्र शर्मा, राजेश पुरी, धर्मेंद्र पुरी, किशन पुरी, सुभाष गोस्वामी, अमित पुरी, सुखपाल, सोम, विदित रस्तोगी आदि ने जल संस्थान की लापरवाही पर नाराजगी जताई। जल संस्थान के अपर सहायक अभियंता राकेश बमराड़ा ने बताया कि ट्यूबवेलों की मोटर की मरम्मत की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें