फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार में अचानक बेहोश हो गए थे जेटली

Sun, 25 Aug 2019 11:36 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का हरिद्वार से गहरा लगाव था। वे योग गुरु स्वामी रामदेव की पतंजलि योगपीठ में दो वर्ष पूर्व पहुंचे थे। हरकी पैड़ी पर गंगा आरती में भी उन्होंने भाग लिया था।

विज्ञापन


पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के निधन से पूरे देश के साथ साथ हरिद्वारवासी भी गमजदा हैं। मार्च 2017 में अरुण जेटली स्वामी रामदेव के औरंगाबाद स्थित योग ग्राम आए थे। उन्होंने योग एवं आयुर्वेद के क्षेत्र में स्वामी रामदेव और आचार्य बालकृष्ण की सेवाओं को अति उत्कृष्ट बताते हुए खुद भी योगग्राम में रहकर नैचुरोपैथी का लाभ लेने की इच्छा जताई थी। यही वह दिन था जब अरुण जेटली के बारे में खबर आई थी कि वे बीमार हैं।

पतंजलि फूड पार्क घूमने के बाद वे जब हेलीकाप्टर में सवार होने लगे तो अचानक बेहोश हो गए थे। अरुण जेटली इससे पहले वर्ष 2010 में हुए कुंभ के दौरान गंगा स्नान करने हरिद्वार आए थे और गंगा आरती में भी भाग लिया था। गंगा सभा के तत्कालीन महामंत्री वीरेंद्र श्रीकुंज, ज्योतिषाचार्य प्रतीक मिश्रपुरी, भाजपा नेता आशुतोष शर्मा समेत तीर्थ पुरोहित समाज और भाजपाइयों ने उनका स्वागत किया था। गंगा सभा के पूर्व महामंत्री वीरेंद्र श्रीकुंज ने जेटली के निधन को देश के लिए बड़ी क्षति बताते हुए कहा कि सौम्य व्यवहार के अरुण जेटली सभी से आत्मीय के साथ मिलते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें