फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: सड़क हादसे में घायल दूसरे युवक ने भी तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। कनखल क्षेत्र में हाईवे पर सोमवार को हुए सड़क हादसे में घायल दूसरे युवक ने भी देर रात अस्पताल में दम तोड़ दिया। हादसे में जान गंवाने वाले दोनों युवक ऋषिकेश के निवासी थे और हरिद्वार से वापस लौट रहे थे। पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिए हैं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सोमवार शाम कनखल थाना क्षेत्र में ऋषिकुल पुल के समीप बाइक सवार दो युवक हाईवे पर एक वाहन को ओवरटेक करने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित हो गई और दोनों युवक तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आ गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को 108 एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल भिजवाया, जहां उसकी हालत लगातार गंभीर बनी रही। देर रात उपचार के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा तेज रफ्तार और ओवरटेक के दौरान संतुलन बिगड़ने से हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। कनखल थाने के एसएसआई सतेंद्र भंडारी ने बताया कि मृतकों की पहचान भीम यादव और राम खिलावन, निवासी शीशमझाड़ी, ऋषिकेश के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें