फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार: लालढांग में डायरिया से एक और मौत

Wed, 25 Sep 2019 11:36 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

लालढांग में डायरिया से एक और मौत हो गई। डायरिया से मरने वालों की संख्या 3 हो गई। दस दिनों में तीन मौत से लोगों में दहशत है। सीएमओ ने अस्पतालों से मृतकों के संबंध में रिपोर्ट मांगी है।

विज्ञापन


लालढांग के मोहल्लापुरी में करीब दस दिन पहले डायरिया फैल गया था। तक स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगाए गए जांच शिविर में 250 मरीजों को डायरिया होने के बात सामने आई थी। तब 23 मरीजों को जिला अस्पताल, रामकृष्ण मिशन कनखल, संजीवनी अस्पताल कनखल में भर्ती कराया। 15 सितंबर को इंदर सिंह और 24 सितंबर को राधा की मौत हो गई थी। अब बुधवार को लालढांग निवासी अंसार अहमद (55) की उपचार के दौरान मौत हो गई।

अंसार अहमद को उल्टी दस्त की शिकायत पर मिशन अस्पताल कनखल में भर्ती कराया था। तीन बाद भी कोई सुधार नहीं होने पर मिशन अस्पताल से 16 सितंबर को रेफर कर दिया। बताया जाता है कि इंद्रेश हॉस्पिटल देहरादून में भर्ती अंसार अहमद ने बुधवार को दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. सरोज नैथानी ने बताया कि शिविर के बाद नया मरीज कोई नहीं आया है, लेकिन पुराने मरीजों की मौत का ही मामला सामने आया है। उन्होंने बताया कि पूरी रिपोर्ट मंगवाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें