फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: घायल नंदी को कूड़े के ढेर में छोड़ने पर फूटा गुस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
सिडकुल। सुभाष नगर में नगर पालिका की संवेदनहीनता उस समय सामने आई, जब एक बीमार नंदी को उपचार के बजाय कूड़े के ढेर में छोड़ दिया गया। इस घटना से स्थानीय लोगों में पालिका के खिलाफ भारी गुस्सा है।
विज्ञापन

शनिवार को सुभाष नगर में एक नंदी बीमार हालत में सड़क किनारे पड़ा था। स्थानीय लोगों ने उसकी मदद के लिए नगर पालिका के अधिकारियों को सूचित किया और नंदी को ले जाने के लिए जेसीबी मंगाई। आरोप है कि जेसीबी ने घायल नंदी को गौशाला या उपचार केंद्र ले जाने के बजाय पास के एक कूड़े के ढेर में छोड़ दिया और चली गई। यह देख राहगीरों ने तुरंत पालिका अधिकारियों से संपर्क कर इस अमानवीय कृत्य का कारण पूछा। अधिकारियों का जवाब और भी चौंकाने वाला था, उन्होंने दावा किया कि नंदी मृत था। हालांकि, गौसेवक गौरीशंकर ने बताया कि उन्होंने नंदी को कूड़े के ढेर से एक एम्बुलेंस की मदद से भगत सिंह चौक स्थित वीर भगत सिंह गौ सेवा धाम पहुंचाया। नंदी का फिलहाल वहां उपचार चल रहा है और वह जीवित है। इस घटना ने एक बार फिर पशु कल्याण के प्रति स्थानीय प्रशासन की लापरवाही पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें