फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

रैली निकालकर दैनिक मानदेय वृद्धि और आर्थिक सुरक्षा के लिए बुलंद की आवाज



- मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, सेवानिवृत्ति पर 10 लाख रुपये की एकमुश्त सहायता की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
सिडकुल। अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जोरदार प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष रितेश चौहान के नेतृत्व में सैकड़ों आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली और प्रशासनिक अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भेजकर समस्याओं के निस्तारण की मांग की।
प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं ने विकास भवन के सामने से रैली शुरू की, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए जिला मुख्यालय परिसर पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष रितेश चौहान ने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता लंबे समय से मानदेय बढ़ाने और सेवानिवृत्ति पर आर्थिक सुरक्षा देने की मांग कर रही हैं।
विज्ञापन

उन्होंने राज्य सरकार से दैनिक मानदेय में 140 रुपये और केंद्र सरकार से दैनिक मानदेय में 150 रुपये प्रतिदिन की वृद्धि का प्रस्ताव भेजने की मांग की। इसके साथ ही बिना किसी जटिल अर्हता के सेवानिवृत्ति पर कार्यकर्ताओं को 10 लाख रुपये की एकमुश्त वित्तीय सहायता देने की मांग की।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे वर्षों से कम मानदेय और अनिश्चित भविष्य के बीच काम करने को मजबूर हैं। उन्होंने शासन से मांगों पर जल्द निर्णय लेकर समस्याओं का स्थायी समाधान करने की उम्मीद जताई। इस मौके पर आशा कंडपाल, ममता बादल, पूनम कुमारी, अंजू, रूबी देवी, वंदना, मीना, लता, सावित्री और मीनाक्षी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें