फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: खोदी गई सड़क व सीवर की धीमी गति देख डीएम ने ठेकेदार को लगाई फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
- जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने भूपतवाला एवं सप्तसरोवर क्षेत्र में किया स्थलीय निरीक्षण
विज्ञापन

- लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को एक सप्ताह में कार्य पूरा करने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार/सप्तऋषि। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बुधवार को भूपतवाला और सप्तसरोवर क्षेत्र में सीवरेज कार्य के लिए खोदी गई सड़कों के मरम्मत कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने सड़क मरम्मत की धीमी गति पर कड़ी नाराजगी जताई। जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था और ठेकेदार को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह के भीतर गुणवत्ता के साथ कार्य पूरा नहीं हुआ तो जिम्मेदारों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान, जिलाधिकारी ने पाया कि सड़कों की मरम्मत और पुनर्स्थापना का कार्य अपेक्षित गति से नहीं हो रहा है। सड़कों पर गड्ढे और क्षतिग्रस्त हिस्से होने से क्षेत्रवासियों, व्यापारियों और श्रद्धालुओं को आवागमन में असुविधा हो रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को भी एक सप्ताह में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत और सीवर चैंबरों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। राष्ट्रीय राजमार्ग और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को 15 अक्तूबर 2026 तक सभी क्षतिग्रस्त सड़कों को गड्ढामुक्त करने का आदेश दिया। उन्होंने सड़क मरम्मत में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने पर जोर दिया।
विज्ञापन

जल संस्थान और विद्युत विभाग भी रहे निरीक्षण के दौरान निशाने पर
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बुधवार को निरीक्षण के दौरान जल संस्थान के अधिशासी अभियंता को सीवरेज कार्य से क्षतिग्रस्त पेयजल लाइनों को एक सप्ताह के भीतर ठीक करने के निर्देश दिए हैं। विद्युत विभाग को अनधिकृत होर्डिंग हटाने और क्षतिग्रस्त तारों को दुरुस्त करने को कहा है। नगर निगम के अधिकारियों को क्षेत्र में साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। नालों की नियमित सफाई और सड़क किनारे विशेष सफाई सुनिश्चित करने को कहा गया। जिलाधिकारी ने सभी विभागों को आपसी समन्वय से निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण करने का आदेश दिया। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त नंदन कुमार और नगर मजिस्ट्रेट हर गिरी, परियोजना प्रबंधक गंगा डिवीजन उत्तराखंड पेयजल निगम मीनाक्षी मित्तल, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग योगेश कुमार और जल संस्थान विपिन चौहान के अलावा विद्युत विभाग के अधिकारी दीपक सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें