बहादराबाद। थाना क्षेत्र के गोविंदपुर वाजिदपुर गांव में जमीन मामले के चलते दो पक्षों में मारपीट हो गई। मामले में पुलिस ने क्रॉस मुकदमा दर्ज किया है। एक पक्ष के दर्शन लाल निवासी गोविंदपुर वाजिदपुर ने थाने में तहरीर देकर बताया कि बीते मंगलवार को सुबह लगभग आठ बजे अचानक राजकुमार उर्फ लीलू, दिलीप कुमार, विकास, अर्जुन, सूरत सिंह उर्फ सुहराह, देवित, देवेंद्र, रीना देवी, सलोचना, निशा, रानी, सोनिया, कलावती ने लाठी डंडे से धारदार हथियार से मेरे पिता पर हमला कर दिया। मारपीट होते देख परिवार के लोगों ने शोर मचाया और पिता को छुड़ाने का प्रयास किया। हमलावरों ने उन्हें भी मारपीट कर घायल कर दिया। आरोप है कि दिलीप ने लोहे की रॉड से हमला कर हाथ तोड़ दिया।
वहीं, दूसरी ओर इंदर निवासी गोविंदपुर वाजिदपुर ने थाने में दी तहरीर में बताया कि मंगलवार शाम को 14 लोग ने अचानक लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इंदर ने तहरीर में हमले के लिए छत्रपाल, सुखबीर, चंद्र, प्रीतम, दर्शन लाल, गुरमीत, अनिकेत, आर्यन, योगेश, शुभम, कंवर सिंह, विकास, तिलक और किशन लाल को नामजद किया है। थाना प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि दोनों पीड़ित पक्षों की शिकायत पर नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।