फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: कार और मोटरसाइकिल की भिड़ंत, एक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र में कार और मोटरसाइकिल की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल ले भिजवाया गया, जहां से गंभीर हालत देखते हुए एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया। मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, घटना मंगलवार की देर रात की है। जब मिस्सरपुर में लक्सर रोड पर मोटरसाइकिल पर रोहित (25) पुत्र मेवानाथ एवं शीतल (26) पुत्र कमलनाथ निवासी सपेरा बस्ती चंडीघाट थाना श्यामपुर और गदर नाथ (23) पुत्र रविनाथ निवासी विष्णुपुरा थाना पथरी मोटरसाइकिल पर जा रहे थे। इसी बीच ई-रिक्शा को ओवरटेक करते समय मोटरसाइकिल की सामने से आ रही काले रंग की कार से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। कार व बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गए।
थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि हादसे में रोहित की मौके पर ही मौत हो गई। शीतल व गदरनाथ गंभीर रूप से घायल हैं। दोनों को जिला अस्पताल से एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। तहरीर आने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें