फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृत महोत्सव से निकले अमृत से मिलेगी गति और मति: धामी

विज्ञापन
ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज में आयोजित हरिद्वार संवाद कार्यक्रम में सीएम पुष्कर सिंह धामी को पौधा द - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
आजादी के अमृत महोत्सव पर चल रहे आयोजनों से निकलने वाले अमृत से गति और मति मिलेगी। अच्छा रास्ता निकलेगा। आने वाले समय में अयोध्या दुनिया के नक्शे पर प्रमुख स्थान होगा। ये बात शुक्रवार को ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आयोजित ‘हरिद्वार संवाद’ कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कही।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में मार्च 2022 तक अमृत महोत्सव के कार्यक्रम किए जा रहे हैं। कार्यक्रमों की संख्या के हिसाब से नहीं बल्कि उसके सार्थक परिणाम सामने आने चाहिए। अमृत महोत्सव के कार्यक्रमों से लगातार नए-नए विचारों की शृंखला सामने आ रही है। प्रधानमंत्री ने हमारी संस्कृति के उत्थान के लिए जो प्रयास किए हैं वे अतुलनीय हैं। वह 1998 के बाद अयोध्या गए थे। वहां निर्माण कार्य चल रहा है। बड़ी-बड़ी कंपनियां निर्माण कार्य कर रही हैं जिससे अयोध्या का स्वरूप बदल रहा है।
जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि ने कहा कि कुछ पल ऐतिहासिक होते हैं। यह दशक उत्तराखंड का दशक है। जिस तरह से मुख्यमंत्री नेतृत्व कर रहे हैं, उससे सभी उत्साहित हैं। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, कुलपति प्रोफेसर सुनील जोशी, महंत देवानंद सरस्वती, पदम, स्वामी चिदानंद मुनि, महानिर्वाणी के श्रीमहंत रविंद्रपुरी, स्वामी परमानंद गिरि, माता संतोषी, स्वामी हरिचेतनानंद, स्वामी रूपेंद्र प्रकाश, स्वामी विष्णुदास, महंत शिवानंद, स्वामी ज्योर्तिमयानंद, साध्वी प्राची, जगदीश लाल पाहवा, डॉ. विशाल गर्ग, डा. विनोद आर्य आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें