फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: शादी के दस माह बाद ही उत्पीड़न का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। पथरी थाना क्षेत्र में रहने वाली एक विवाहिता ने शादी के दस महीने बाद ही ससुराल में उत्पीड़न, मारपीट और दहेज की मांग करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला हेल्पलाइन में चली काउंसिलिंग के बाद पति और ससुरालियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, सुविधा बेलवाल निवासी आदर्श टिहरी नगर भाग-दो, सुभाषगढ़ ने शिकायत में बताया कि उसका विवाह 14 फरवरी 2025 को सागर रतूड़ी निवासी मुलुंड मुंबई के साथ हुआ था। विवाह के कुछ समय बाद ही पति और ससुराल पक्ष के सदस्यों का व्यवहार बदल गया। आरोप लगाया कि दहेज को लेकर ताने देने लगे। सास रोशनी रतूड़ी और ससुर आशाराम उसके साथ अभद्र व्यवहार करने लगे। गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।
आरोप है कि ससुराल वालों ने एकजुट होकर मुंबई के मुलुंड थाने में उसे झूठे मामले में फंसाने की नीयत से शिकायत दर्ज कराई, हालांकि जांच में उसे निर्दोष पाया गया। ससुराल पक्ष को भविष्य में परेशान न करने की चेतावनी दी। उसने भी वहां क्रॉस रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले के बढ़ने पर उसके माता-पिता मुंबई जाकर उसे अपने साथ मायके ले आए। आरोप है कि 18 अगस्त को पति, सास और ससुर मायके पहुंचे और उसे जबरन ले जाने का प्रयास किया। विरोध करने पर माता-पिता और भाई के साथ मारपीट कर दी। थाना प्रभारी मनोज नौटियाल ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें