फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: नौ ढोंगियों का शांतिभंग में चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादराबाद। पुलिस ने ऑपरेशन कालनेमि के तहत नौ ढोंगियों को गिरफ्तार कर लिया। सभी का शांतिभंग में चालान कर दिया गया है। एसओ अंकुर शर्मा ने बताया कि शनिवार को टीम बहादराबाद क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी बीच आसपास के इलाकों में कुछ लोग साधु के भेष में दिखाई दिए। सभी तंत्र-मंत्र, जादू-टोना आदि दिखाकर श्रद्धालुओं को भ्रमित कर रहे थे। ऐसे में आसपास भीड़भाड़ जमा हो रही थी। तब पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया। आरोपी बब्बू, अमृत राम, भगवानदीन निवासीगण ज्वालापुर, मिश्री लाल, शनि बाबा, पूरण, सोनू, अर्जुन प्रधान निवासीगण बहादराबाद और इस्तिकार निवासी हरिद्वार का शांतिभंग में चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें