फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: दहेज में 10 लाख के लिए विवाहिता पीटकर घर से निकालने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
- रानीपुर कोतवाली क्षेत्र का मामला, पति सहित पांच पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। दहेज में 10 लाख रुपये की मांग पूरी नहीं करने पर विवाहिता को प्रताड़ित करने और मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगा है। महिला हेल्पलाइन में काउंसिलिंग के बाद रानीपुर पुलिस ने पति, सास, ससुर और दो ननदों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, सलेमपुर महदूद निवासी शारिबा ने तहरीर में बताया कि उसकी शादी 10 अक्तूबर 2021 को ज्वालापुर निवासी शाहबाज से हुई थी। शादी में मायके पक्ष ने कार, जेवर, कपड़े और अन्य सामान समेत करीब 50 लाख रुपये खर्च किए थे। आरोप है कि इसके बावजूद ससुराल पक्ष कम दहेज का ताना देकर 10 लाख रुपये की मांग करने लगा। आरोप है कि पांच फरवरी 2023 को मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया गया। दोनों परिवारों की बातचीत के बाद ससुराल पक्ष ने दोबारा परेशान नहीं करने का भरोसा दिया, जिसके बाद वह वापस चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि कुछ समय बाद फिर उत्पीड़न शुरू हो गया। 12 जनवरी 2026 को पति और ससुर ने मारपीट कर उसे मायके के बाहर छोड़ दिया और 10 लाख रुपये की मांग की। एक जुलाई को उसके पिता ने ससुराल पक्ष से बातचीत की। अगले दिन वह परिजनों के साथ ससुराल पहुंची, जहां फिर गाली-गलौज और मारपीट का आरोप है। आरोप है कि वापस लौटते समय टिहरी विस्थापित के पास पति, ससुर और ननदों पर धारदार हथियार व लाठी-सरिये से हमला कर दिया। सीओ सदर सुरेंद्र प्रसाद बलूनी ने बताया कि इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें