संवाद न्यूज एजेंसी
- पहले केवल हो रही थी दो जांचें
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। राजकीय मेडिकल कॉलेज में रक्त की सभी जांचें शुरू हो गई हैं। पहले केवल दो जांचें हो रही थीं, लेकिन अब सभी रक्त की जांच शुरू होने से मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी।
लक्सर रोड स्थित जगजीतपुर में राजकीय मेडिकल कॉलेज में सितंबर के तीसरे सप्ताह में रक्त की जांच शुरू कर दी गई थी, लेकिन शुगर समेत दो मामूली जांच हो रही थीं। प्रमुख जांचें नहीं होने से मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। उन्हें जांच कराने के लिए निजी लैब और जिला, मेला अस्पताल में जाना पड़ रहा था। इस कारण मरीजों को डॉक्टरों की सलाह पर प्रमुख रक्त की जांच के लिए बाहर की दौड़ लगानी पड़ रही थी।
इसको देखते राजकीय मेडिकल कॉलेज प्रशासन की ओर से रक्त की सभी जांचें शुरू कर दी गई हैं। इससे मरीजों को रक्त की जांच कराने के लिए भटकना नहीं पड़ रहा है। सरकारी सस्ती दरों पर रक्त की जांच होने से मरीजों को उपचार भी जल्द समय पर शुरू हो जा रहा है। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डाॅ. पंकज सिंह का कहना है कि रक्त की जांचाें के बाद एक्सरे और अल्ट्रासाउंड सेवाएं भी शीघ्र शुरू की जाएंगी, ताकि मरीजों को ये स्वास्थ्य सेवाएं भी मिल जाएं।
-
ये जांचें कर दी गई शुरू
सीबीसी, एलएफटी, केएफटी, लिपिड प्रोफाइल, यूरिन आरएम, ग्लूकोज आरबीएस, पीपीबीएस, एफबीएस, डेंगू, मलेरिया आदि की जांचें राजकीय मेडिकल कॉलेज में शुरू कर दी गई हैं।