फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान शिव की शरण में पहुंची अलीसा

Mon, 29 Aug 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
विज्ञापन
alesha - फोटो : amarujala
विज्ञापन
 पति से चल रहे विवाद का निपटारा होने के बाद फिल्म अभिनेत्री अलीसा खान सोमवार की देर शाम हरिद्वार पहुंची। अलीसा ने कहा कि वह दक्ष मंदिर में माथा टेककर अपने कैरियर की बेहतरी के लिए भगवान शिव से प्रार्थना करने हरिद्वार आई हैं। अंधेरा होने के चलते मंदिर में माथा नहीं टेक पाई अब मंगलवार को पूजा अर्चना करेंगी।
विज्ञापन


 गाजियाबाद की रहने वाली अलीसा खान पिछले एक पखवाड़े से अपने पति लव कपूर के साथ चल रहे विवाद के कारण खासी सुर्खियों में रही। पहले उसने ज्ञानलोक कालोनी निवासी लव कपूर पर शादी करने के बाद धोखा देने का आरोप लगाते हुए कनखल थाने में और बाद में अपनी मां परवीन खान के साथ लव कपूर के घर पहुंचकर हंगामा काटा था। इसके बाद अलीसा खान का अपने पति लव कपूर के साथ समझौता हो गया था। पति के खिलाफ की गई शिकायत भी वापस ले ली थी।

सोमवार देर शाम हरिद्वार पहुंची अलीसा खान ने बताया कि पति से अभी तो उसका कोई विवाद नहीं है। अब वह बिग बॉस शो में जाकर अपना कैरियर बनाएगी। साथ ही उसकी इमरान हाशमी के साथ फिल्म आइना रिलीज होने वाली है। उसकी सफलता के लिए वह भगवान शिव की शरण में आई हैं। अभिनेत्री ने दक्ष मंदिर के व्यवस्थापक स्वामी विश्वेशवपुरी पुरी से आशीर्वाद लिया। इस दौरान उनके  साथ उसका पति लव कपूर, जेठ कुश कपूर, अन्य परिजन भी मौजूद रहे। अभिनेत्री को देखने के लिए कनखलवासियों की भीड़ लग रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें