फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pahalgam Attack: पहलगाम में आतंकी हमले के बाद हरिद्वार में अलर्ट, सीमा और शहर में चलाया चेकिंग अभियान

Thu, 24 Apr 2025 04:38 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों ने पर्यटकों पर हमला कर दिया था। इसमें कई लोगों की जान चली गई। हमले के बाद हरिद्वार जिले में भी अलर्ट जारी कर दिया गया।
विज्ञापन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले के बाद हरिद्वार में भी पुलिस-प्रशासन अलर्ट हो गया है। जिले की सीमाओं से लेकर शहर में जगह-जगह पुलिस की टीमों ने अभियान चलाकर चेकिंग की। वाहनों को खंगाला जा रहा है और हर संदिग्ध व्यक्ति पर नजर रखी जा रही है। इसके अलावा रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों पर भी पुलिस टीमें मुस्तैद रहीं। सीसीटीवी कैमरों से भी नजर रखी गई। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने सभी थाना प्रभारियों को लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों ने पर्यटकों पर हमला कर दिया था। इसमें कई लोगों की जान चली गई। हमले के बाद हरिद्वार जिले में भी अलर्ट जारी कर दिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने तुरंत अधीनस्थों को चेकिंग अभियान शुरू करने के निर्देश दिए। इसके बाद चिड़ियापुर, नारसन के अलावा जिले की अन्य सीमाओं पर वाहनों को खंगलाना शुरू कर दिया गया। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में चंद्राचार्य चौक सहित प्रमुख स्थलों पर एसएसआई नितिन चौहान की अगुवाई में पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया।

Pahalgam Attack: बोले सीएम धामी, अब आतंकवाद पर  'जीरो टॉलरेंस', सिंधु जल संधि पर रोक पाकिस्तान को करारा जवाब
विज्ञापन


भगत सिंह चौक, शिवालिक नगर और आसपास के इलाकों में रानीपुर कोतवाल कमल मोहन भंडारी, नगर कोतवाल रितेश शाह ने सप्तऋषि चेक पोस्ट सहित प्रमुख स्थानों पर चेकिंग कराई। बुधवार सुबह भी जिले की सभी सीमाओं और शहर में चप्पे-चप्पे पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। हर संदिग्ध वाहन, व्यक्ति को रोककर पूछताछ की गई। वाहनों में सवार लोगों के आईडी कार्ड सहित अन्य दस्तावेज चेक किए गए। वहीं, कंट्रोल रूम के जरिये सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन


जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद हरिद्वार पुलिस चौकस है। लगातार जनपद की सीमाएं और शहर और देहात क्षेत्रों में पुलिस टीमें चेकिंग कर रही हैं। अगर कोई संदिग्ध व्यक्ति नजर आ रहा है तो उसकी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि अगर किसी को कोई संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें।
- प्रमेंद्र सिंह डोबाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, हरिद्वारI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें