फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: पालिका की बोर्ड बैठक बुलाने के लिए डीएम से लगाई गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

II शिवालिक नगर पालिका के 13 में से 12 सभासदों ने दिया ज्ञापन
I

I
I

Iडीएम ने बैठक के लिए पालिकाध्यक्ष को नोटिस भेजने का दिया आश्वासन
I
I शिवालिक नगर पालिका की बोर्ड बैठक न होने से नाराज सभासदों ने डीएम से गुहार लगाई है। उन्हें पालिका के 13 में से 12 सभासदों ने ज्ञापन देकर बोर्ड बैठक संपन्न कराए जाने की मांग की है। डीएम ने सभासदों को पालिकाध्यक्ष को नोटिस भेजकर बैठक कराए जाने का आश्वासन दिया।
I
Iबता दें कि शिवालिक नगर पालिका के बोर्ड ने भी सभी निकायों के साथ सात फरवरी को शपथ ग्रहण कर ली थी, लेकिन, ढाई महीने का समय गुजर जाने के बाद भी बोर्ड की बैठक नहीं बुलाई गई है, जबकि, सभी निकायों में बैठक कराई जा चुकी है। बैठक में पारित प्रस्ताव पर विकास कार्य किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

I
I
I
Iसभासदों ने बोर्ड बैठक बुलाने के लिए 21 अप्रैल को पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा से मुलाकात करनी चाही थी, लेकिन, वो नहीं मिल पाए थे। जिससे सभासदों ने अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन देकर बोर्ड बैठक का एजेंडा जारी करने की मांग की थी। बुधवार को पालिका क्षेत्र से निर्वाचित 13 सभासदों में से 12 सभासदों ने जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह को ज्ञापन देकर बोर्ड बैठक करवाए जाने की मांग की। बताया कि बोर्ड बैठक न होने से विकास कार्यों में रुकावट आ रही है।
विज्ञापन

I
Iवह अपने-अपने क्षेत्रों में विकास कार्य नहीं करा पा रहे हैं। जिससे उन्हें लोगों की खरी-खोटी सुननी पड़ रही है। इसलिए, पालिका अध्यक्ष को बोर्ड बैठक करने के आदेश जारी किए जाएं। ज्ञापन देने वालों में शीतल पुंडीर, रमेश कुमार, राजकुमार, गरिमा सिंह, हरिओम, अरुणा, नूतन वर्मा, पंकज कुमार, वीरेंद्र कुमार, बृजलेश, अमरदीप सिंह, राधेश्याम सभासद रहे।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें