फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

7,53,474 बच्चों को खिलाई जाएगी एल्बेंडाजॉल

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय की अध्यक्षता में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत राष्ट्रीय कृमि मुक्ति सप्ताह कार्यक्रम आयोजन को लेकर जिला समन्वय समिति की बैठक हुई। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति सप्ताह के अंतर्गत जिले में एक से 19 आयु वर्ग के 7,53,474 बच्चों को एल्बेंडाजॉल दवा खिलाई जाएगी।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि 18 से 23 अप्रैल तक कृमि मुक्ति की दवा निशुल्क खिलाई जाएगी। 18 अप्रैल को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति जनपद के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में मनाया जाएगा। 19 अप्रैल को मॉपअप दिवस मनाया जाएगा। इसमें बच्चों को एल्बेंडाजॉल की दवा खिलाई जाएगी। जो बच्चे दोनों दिनों में दवा खाने से वंचित रह जाएंगे उन्हें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर 20 से 23 अप्रैल तक एल्बेंडाजॉल खिलाएंगी। 7,53,474 बच्चों को कृमि मुक्ति की दवा-एल्बेंडाजॉल खिलाने का लक्ष्य रखा गया है।
जिलाधिकारी ने सीएमओ से कृमि मुक्ति की दवा एल्बेंडाजॉल को चिह्नित स्थानों पर पहुंचाने की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। सीएमओ ने बताया कि दवा 14 अप्रैल तक जनपद के सभी विकासखंडों और 15 से 17 अप्रैल तक सभी शिक्षण संस्थानों और आंगनबाड़ी केन्द्रों में पहुंच जाएगी। मदरसों में भी बच्चों को दवा दी जाएगी। कर्मियों एवं शिक्षकों को एल्बेंडाजॉल दवा खिलाने की ट्रेनिंग की संकुल स्तर तक की व्यवस्था की गई है। बैठक में सीएमओ डॉ. कुमार खगेंद्र सिंह, एसीएमओ डॉ. पंकज कुमार जैन, मुख्य शिक्षा अधिकारी एसपी सेमवाल, डीपीआरओ अतुल प्रताप सिंह, जिला युवा अधिकारी हिमांशु सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें