हरिद्वार। पथरी थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि पत्नी से कहासुनी होने के बाद उसने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, विनोद महतो (40) पुत्र रमत महतो निवासी मधेपुरा बिहार यहां ग्राम डांडी में एक किसान के खेत पर ट्यूबवेल की रखवाली का कार्य करता था। बुधवार को होली के दौरान किसी बात पर पत्नी से कहासुनी हो गई। बताया गया कि पत्नी ने शराब पीने से मना किया, जिस पर विनोद ट्यूबवेल के अंदर चला गया और दरवाजा बंद कर लिया।
काफी देर बाद तक जब दरवाजा नहीं खुला तो खेत मालिक को मौके पर बुलाया गया, जहां दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचने पर विनोद पंखे से रस्सी के सहारे लटके मिले। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। थानाध्यक्ष मनोज नौटियाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।