फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर हरकत में आई पुलिस, दर्ज किए दो मुकदमे

Tue, 05 Jul 2016 11:59 PM IST
hridwar uttrakhanda india
विज्ञापन
टूटी पुलिस की नींद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरिद्वार।  दूसरी बार उपनगर ज्वालापुर का माहौल बिगाड़ने के प्रयास के बाद आखिरकार हरिद्वार पुलिस की नींद टूटी है। देर रात ही कटहरा बाजार में माहौल बिगाड़ने का प्रयास करने वाले अज्ञात मोटरसाइकिल सवार युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया हैं। वहीं, सोशल मीडिया व्हाट्सएप पर जहर उगल रहे एक ग्रुप के मेंबरों के खिलाफ भी केस दर्ज कर उन्हें चिह्नीकरण करने की एक्सरसाइज तेज कर दी गई है।
विज्ञापन

एसएसपी राजीव स्वरूप भी देर रात तक ज्वालापुर में ही डटे रहे। पिछले चार दिन से युवती के गैर समुदाय के युवक से निकाह कर लेने के मामले ने तूल पकड़ा हुआ है और पूरे ज्वालापुर में तनाव बना हुआ है। रविवार की देर रात भी कटहरा बाजार में पहुुंचे असमाजिक तत्वों ने माहौल बिगाड़ना चाहा था पर पुलिस ने स्थिति संभाल ली थी। सोमवार को पुलिस चौकस थी लेकिन तेजी से मोटरसाइकिल पर सवार होकर पहुंचे युवकों ने धार्मिक उन्माद फैलाने के लिए नारेबाजी की और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था। अफरा-तफरी और भगदड़ मचने पर कई महिलाएं और बच्चे गिर गए थे और धड़ाधड़ शटर गिरते चले गए थे फिर पुलिस ने स्थिति संभाल ली थी, लेकिन मोटरसाइकिल सवार हत्थे नहीं चढ़ सके थे। तनाव को देखते हुए पूरे क्षेत्र में अधिक पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई थी। एसएसपी राजीव स्वरूप, एसपी सिटी नवनीत सिंह ने पूरे क्षेत्र का भ्रमण कर आमजन से संयम बनाए रखने की अपील की थी। देर रात ही रेल चौकी प्रभारी दिलमोहन बिष्ट की ओर से सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले अज्ञात मोटरसाइकिल सवार युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। उधर, मोबाइल फोन एप्लीकेशन व्हाट्सएप पर बने हिंदू राष्ट्र वादी ग्रुप पर भड़काऊ संदेश प्रसारित होने का भी संज्ञान लिया गया। बाजार चौकी  प्रभारी वीरेंद्र सिंह नेगी की ओर से ग्रुप एडमिन, करन वर्मा, प्रशांत राजपूत, सम्राट गौरव सैनी, अंकित के खिलाफ प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। नगर पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस छावनी में तब्दील  हुआ ज्वालापुर
-संवेदनशील क्षेत्रों में रात भर गश्त कर रहे पुलिस अफसर
-अतिरिक्त पुलिस फोर्स करनी पड़ी तैनात,
-पुलिस ने नुक्कडों और तिराहों पर खड़े लोगों को खदेड़ा
हरिद्वार। बार-बार माहौल बिगाड़ने की कोशिश के बाद ज्वालापुर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। संवेदनशील क्षेत्रों में अधिक संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है और लगातार गश्त की जा रही है। पुलिस की पूरी कोशिश है कि कोई बवाल न होने पाए। सोमवार की देर रात भी एक बारगी माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई थी। वर्ग विशेष के खिलाफ अपशब्द बोले गए थे और मोटरसाइकिल सवार असामाजिक तत्व फरार होने में कामयाब रहे थे।
विज्ञापन

कुछ ही मिनटों में पूरे शहर में तरह तरह की अफवाह फैल गई थी, लेकिन पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर हालात संभाल लिए थे। लगातार दूसरे दिन माहौल बिगाड़ने की साजिश के बाद पुलिस अधिक सजग हो गई थी। संवेदनशील क्षेत्रों में रात में ही गश्त बढ़ा दी गई थी और गली मोहल्लों में पुलिस ने गश्त कर नुक्कड़ चौराहों पर जमा भीड़ को खदेड़ दिया था। पुलिस हर आने-जाने वाले से टोकाटाकी करती रही। आला अफसर भी संवेदनशील क्षेत्रों में बार बार गश्त कर रहे थे। यही नहीं पहले से ही तैनात पुलिस फोर्स की संख्या में इजाफा कर दिया गया था। पुलिस की सक्रियता का ही परिणाम रहा था कि रात भर कोई बवाल सामने नहीं आया। सुबह के वक्त भी बाजार सामान्य दिनों की तरह खुला। एसपी सिटी नवनीत सिंह भुल्लर, सीओ सिटी प्रकाश देवली, सीओ सदर जेपी जुयाल ने सुबह से ही कोतवाली में डेरा डाल लिया था। नगर पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि पुलिस पूरी तरह से सजग है और चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स की तैनाती कर दी गई है।

बच्चों को नहीं भेजा स्कूल
हरिद्वार। सोमवार की देर रात माहौल के बिगड़ने की सूचना इस तरह फैली कि मंगलवार सुबह कई क्षेत्रों में उसका असर सुबह से ही देखने को मिला। क्षेत्रवासियों ने अपने मासूमों को स्कूल भेजना उचित नहीं समझा और घर से बाहर भी नहीं निकलने दिया। ज्वालापुर में लगातार तनाव बना हुआ है। सोमवार की रात एक बार फिर से मामले ने तूल पकड़ा था। तरह तरह की सूचनाएं देर रात ही पूरे शहर में आग की तरह फैल गई थी। उसका असर भी देखने को मिल रहा था और मंगलवार सुबह कई मोहल्लों में रहने वाले आमजन ने अपने लाडले लाडली को खौफ के चलते स्कूल ही नहीं जाने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें