फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विज्ञापन : लोग बदलाव का मन बना चुके हैं : राणा महेश

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। शिवालिक नगर नगर पालिका में अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस प्रत्याशी राणा महेश प्रताप सिंह ने कई कार्यक्रमों में शिरकत कर लोगों से अपने पक्ष में वोट देने की अपील की।
विज्ञापन

राणा महेश प्रताप ने कहा कि सभी कार्यक्रमों में जनता ने उन्हें अपने क्षेत्र की समस्या बताई और पूर्व चेयरमैन के प्रति रोष व्यक्त किया। कहा कि क्षेत्रों में सड़कें टूटी हैं, नालियां बंद हैं, स्ट्रीट लाइट जलती नहीं है। इससे परेशान लोग अब बदलाव का मन बना चुके हैं। राणा महेश सिंह ने कलस्टर शिवालिक नगर, रोशनाबाद कोर्ट बार काउंसिल, सुभाष नगर, कृपाल नगर, नारायण वाटिका, टिहरी विस्थापित क्षेत्र, पीठ ग्राउंड शिवालिक नगर के साथ साथ अन्य स्थानों पर पहुंचकर जनसंपर्क किया। उन्होंने कहा कि बदलाव का यह सही समय है। ईमानदार, बेईमान, शिष्टाचार या भ्रष्टाचार यह पहचान अब सिर्फ मतदाता के वोट पर है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें