फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: अतिरिक्त किताबें और बस्ते का बढ़ाया बोझ तो होगी कार्रवाई, नए सत्र को लेकर कड़े निर्देश जारी

Tue, 25 Mar 2025 11:00 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

निजी स्कूल केवल एनसीआरईटी की ही किताबें लगाएंगे। एनसीआरईटी पाठ्यक्रम से ज्यादा किताबें लगाने वाले स्कूलों की निगरानी किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
स्कूल - फोटो : AI generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक अप्रैल से शुरू होने वाले शिक्षा के नए सत्र को लेकर मुख्य शिक्षा अधिकारी केके गुप्ता ने कड़े निर्देश जारी किए हैं। जिनमें कहा है कि यदि एनसीआरईटी के पाठ्यक्रम के अतिरिक्त किताबें लगाई और बस्ते का बोझ बढ़ाया गया तो संबंधित स्कूल पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


उन्होंने जिले के समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों और उप शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि निजी स्कूल केवल एनसीआरईटी की ही किताबें लगाएंगे। एनसीआरईटी पाठ्यक्रम से ज्यादा किताबें लगाने वाले स्कूलों की निगरानी करें।

कहा कि मानकों के अनुसार बस्ते का बोझ भी उतना ही रखा जाए, जितना मानकों में निर्धारित किया गया है। उन्होंने शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि ऐसे निजी स्कूलों की शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाए। ब्लॉक स्तर पर समितियों का गठन कर बस्ते के बोझ और पाठ्यक्रम की निगरानी करें।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Kedarnath: बर्फ की घाटी से होकर बाबा के दर्शन को पहुंचे श्रद्धालु, हिमखंडों को काटकर बन रहा रास्ता, तस्वीरें
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अभिभावकों की ओर निजी स्कूलों की शिकायतें आ रही थीं। निजी विद्यालयों एनसीईआरटी के निर्धारित पाठ्यक्रम के अतिरिक्त किताब खरीदने के लिए बाध्य कर रहे हैं। बताया कि अगर किसी स्कूल की ओर से ऐसा किया जाता है, तो सख्त कार्रवाई जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें