हरिद्वार। ट्रेड यूनियन को-ऑर्डिनेशन सेंटर (टीयूसीसी) की ओर से भी महिला लेबर इंस्पेक्टर को बंधक बनाने वालों पर कार्रवाई की मांग की गई है। इसके लिए टीयूसीसी के प्रदेश अध्यक्ष की ओर से उत्तराखंड के श्रम सचिव को पत्र भेजा गया है।
शुक्रवार को महिला लेबर इंस्पेक्टर मीनाक्षी भट्ट को फैक्ट्री के औचक निरीक्षण के दौरान घेर लिया गया गया था। पुलिस के आने पर फैक्ट्री प्रबंधन से उन्हें मुक्त कराया गया था। टीयूसीसी ने महिला लेबर इंस्पेक्टर के साथ हुई अभद्रता का कड़ा विरोध किया है। साथ ही टीयूसीसी के प्रदेश अध्यक्ष नवीन चंद्र कुरील ने उत्तराखंड के श्रम सचिव को पत्र भेजा है, जिसमें बताया है कि फैक्ट्रियों में श्रमिकों का शोषण किया जा रहा है, यदि श्रम विभाग के अधिकारी इसका संज्ञान लेते हैं तो उन्हें बंधक बना लिया जाता है, जो गंभीर विषय है। साथ ही मांग की गई कि फैक्टरी प्रबंधन पर सख्त कार्रवाई की जाए।