फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: फैक्टरी कर्मचारी पर रास्ते में युवकों ने किया हमला, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में एक फैक्टरी कर्मचारी पर रास्ते में कुछ युवकों ने हमला कर दिया। लाठी-डंडों से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हत्या की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, विशाल कुमार पुत्र जगवीर सिंह निवासी रावली महदूद थाना सिडकुल एक कंपनी में नौकरी करता है। पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि सोमवार की शाम कंपनी से छुट्टी होने के बाद वह घर जा रहा था। आरकेपी हेल्थ केयर कंपनी के पास पहुंचते ही दोपहिया वाहनों पर कई युवक आए और लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
आरोप है कि राहगीरों के रुकने पर आरोपी एक स्कूटी मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्कूटी को कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। नंबर के आधार पर स्कूटी मालिक को चिह्नित कर अन्य आरोपियों की भी पहचान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें