फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी फर्म बनाकर लाखों रुपए की टैक्स की चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
ज्वालापुर पुलिस गिरफ्त में फर्जी फर्म बनाकर लाखों रुपये की टैक्स चोरी करने का आरोपी । - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
फर्जी फर्म बनाकर लाखों रुपये की टैक्स चोरी करने के आरोपी को ज्वालापुर पुलिस ने कानपुर से गिरफ्तार कर लिया। वाणिज्य कर विभाग विभाग ने ज्वालापुर कोतवाली में 23 मार्च 2015 को आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

पुलिस के अनुुसार विजय कुमार सिंह डिप्टी कमिश्नर विशेष अनुसंधान शाखा वाणिज्य कर विभाग ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया था कि मनीष कुमार पांडे पुत्र राम मूरत पांडे निवासी शराब मिल आहाता अनवरगंज थाना सीतामउ कानपुर उत्तर प्रदेश ने ग्राम सराय ज्वालापुर के एक पते पर एक काल्पनिक फर्म संजीवनी इंटरप्राइजेज बनाकर उसे वाणिज्य विभाग में पंजीकृत करा लिया था।
इस फर्म के नाम से आरोपी ने वित्तीय वर्ष 2012-13 और 2013-14 आईटीसी (इनपुट टैक्स क्रेडिट) का लाभ प्राप्त करते हुए लाखों रुपये की टैक्स की चोरी की। आरोपी के मनीष कुमार पांडे के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी प्रवीण कोश्यारी ने बताया कि वर्ष 2015 से ही ज्वालापुर पुलिस आरोपी मनीष कुमार पांडे की गिरफ्तारी के प्रयास रह रही थी। आरोपी बार-बार अपने घर से फरार हो जाता था। बताया कि बीते शनिवार को पुलिस टीम ने आरोपी मनीष कुमार को कानपुर से गिरफ्तार कर लिया गया। जिसे अब न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें