फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: मेडिकल स्टोर संचालक की चेन छीनने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के शिवालिक नगर में मेडिकल स्टोर संचालक से सामान लेने के बहाने चेन छीनने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अनमोल गर्ग निवासी गांधी नगर थाना नई मंडी मुजफ्फरनगर से लूटी गई सोने की चेन का हिस्सा, अवैध चाकू और नकदी बरामद की है, जबकि उसका साथी अभी फरार है। कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी आशुतोष राणा ने बताया कि 23 मार्च की रात करीब आठ बजे शिवालिक नगर निवासी सत्यशील वत्स अपनी मेडिकल स्टोर पर मौजूद थे। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक दुकान पर पहुंचे। एक युवक बाहर बाइक पर बैठा रहा, जबकि दूसरा ग्राहक बनकर दुकान में दाखिल हुआ था। उसने सामान लेने के बहाने दुकानदार को उलझाया और अचानक गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गया था। इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई थी। पुलिस और सीआईयू टीम ने क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले, संदिग्धों से पूछताछ की।
एसएचओ ने बताया कि सुराग मिलने पर बुधवार रात मुखबिर की सूचना पर बीएचईएल तिराहा, बहादराबाद के पास से आरोपी अनमोल गर्ग को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से लूटी गई चेन का आधा हिस्सा, एक अवैध चाकू और बरामद हुए। पूछताछ में सामने आया कि अनमोल अपने साथी आशीष उर्फ पगला निवासी बुराड़ी, दिल्ली के साथ मिलकर लूट और चेन स्नेचिंग की घटनाओं को अंजाम देता है। दोनों नशे के आदी हैं और जरूरत पूरी करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से वारदात करते हैं। घटना वाले दिन दोनों मुजफ्फरनगर से हरिद्वार आए। पहले इलाके की रेकी की और अंधेरा होने पर वारदात को अंजाम दिया। अनमोल पहले भी हत्या के मामले में बिजनौर जिले से जेल जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें