फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: 3.30 करोड़ की जमीन खरीद में धोखाधड़ी का आरोप, छह नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। बागपत में कृषि भूमि बेचने के नाम पर हरिद्वार के एक व्यक्ति से तीन करोड़ 30 लाख 10 हजार हड़पने का मामला सामने आया है। आरोप है कि फर्जी दस्तावेज तैयार कर साजिश के तहत धोखाधड़ी की गई। कनखल पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, संकल्प गुप्ता निवासी लाटोवाली कनखल ने कोर्ट में दिए प्रार्थनापत्र में बताया कि 31 मार्च 2024 को जेपी शर्मा, संजय कुमार और संजय कश्यप, बागपत निवासी विनोद कुमार को उनके पिता सुधीर कुमार गुप्ता के हरिगंगा अपार्टमेंट स्थित कार्यालय में लेकर पहुंचे। आरोप है कि विनोद कुमार को बागपत के हरचंदपुर क्षेत्र में करीब 18 बीघा कृषि भूमि का मालिक बताते हुए जमीन बेचने की बात कही गई। सौदा 46 लाख रुपये प्रति बीघा की दर से करीब आठ करोड़ 28 लाख रुपये में तय हुआ।
31 मार्च को 10 लाख और चार अप्रैल को 60 लाख रुपये नकद, 50 लाख आरटीजीएस तथा 20 लाख रुपये चेक से दिए गए। इसके बाद भी अलग-अलग तारीखों में रकम ली जाती रही। आरोप है कि 26 दिसंबर 2024 तक आरटीजीएस, चेक, एनईएफटी और नकद के जरिये कुल तीन करोड़ 30 लाख 10 हजार रुपये लेने के बावजूद बैनामा नहीं किया गया।
विज्ञापन

मूल जमीन में विवाद सामने आने पर विनोद कुमार ने पत्नी प्रेमलता और बेटी शिवानी के साथ दूसरी संपत्ति बेचने की बात कही। इसके बदले भी 15.70 लाख रुपये आरटीजीएस और 29,500 रुपये नकद लिए गए। आरोप है कि फर्जी वसीयतनामा, मृत्यु प्रमाणपत्र और अन्य कूटरचित दस्तावेज तैयार कर संपत्ति परिवार के नाम कराई गई। चार अप्रैल के इकरारनामे पर बिना नाम विवरण वाली नोटरी मुहर लगाई गई। क्षेत्राधिकारी नगर शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें