फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: बेटे को पीटने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पथरी। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर गांव के चार लोगों पर अपने बेटे के साथ गाली-गलौज व मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार बोड़ोहेड़ी निवासी खुशनुदा ने तहरीर में अवगत कराया है कि 15 अप्रैल को उसका बेटा वाजिद सुबह करीब 8:30 बजे अपने खेत से घर आ रहा था। रस्ते में आवेश निवासी ग्राम बोड़ाहेड़ी थाना पथरी हरिद्वार के साथ बोलचाल हो गई। जिस बात को लेकर आवेश, साकिब,जमशेद, व समद ने एक राय होकर उसके बेटे वाजिद के साथ गाली-गलौच व मारपीट कर दी। जाते-जाते विपक्षी उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दे कर चले गए। आरोप है कि साकीब ने उसके बेटे वाजिद का फोन पानी में डाल दिया। जिससे उसके बेटे का फोन खराब हो गया। थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें