फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: दुष्कर्म का आरोपी गाजियाबाद से गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र का मामला, पुलिस ने जेल भेजा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली एक युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी को गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया। अदालत में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, एक युवती ने 10 सितंबर 2026 को कोतवाली ज्वालापुर में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि मुकुल शर्मा ने उससे संपर्क किया। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत होने लगी। अगस्त माह में उसने शादी करने का वादा किया और जबरन उससे शारीरिक संबंध बनाए। युवती ने उस पर शादी करने का दबाव बनाया तो उसे जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि मुकुल ने उससे बातचीत करनी बंद कर दी। इसके बाद उसने 10 सितंबर को मामले में शिकायत दी थी। सीओ ज्वालापुर संजय चौहान ने बताया कि पुलिस टीम ने चार नवंबर की मध्यरात्रि गाजियाबाद में दबिश देकर आरोपी मुकुल शर्मा निवासी अमर कॉलोनी, मेन मार्केट, सुभाष नगर ज्वालापुर को गिरफ्तार कर लिया। बृहस्पतिवार को उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें