फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने के मामले में कोतवाली नगर पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के जानसठ क्षेत्र में रह रहा था। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, एक युवती ने 10 दिसंबर को कोतवाली नगर में शिकायत दी थी। आरोप लगाया था कि मुजफ्फरनगर जिले के जानसठ थाना क्षेत्र के ग्राम कवाल निवासी शिवम सैनी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और बाद में गाली-गलौज कर धमकाया। शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि आरोपी की तलाश में एक विशेष पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने खोजबीन कर 18 दिसंबर को आरोपी को जानसठ, जिला मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें