बहादराबाद। एक सोसाइटी के मुख्य गेट पर पिता-पुत्र से मारपीट कर दी गई। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
देवव्रत निवासी आरोग्यम कॉलोनी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मंगलवार शाम रुड़की से घर लौटते समय सोसाइटी के मुख्य गेट पर रंजीत सिंह, दलीप पटेल, भीमसेन गुप्ता के लोग रुपेश, बृजेश और अन्य छह सात लोगों ने गाड़ी रोक ली। गाली-गलौज करते हुए डंडों से हमला कर दिया। गाड़ी के शीशे भी तोड़ दिए गए। किसी तरह गाड़ी को भगाकर फ्लैट पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। उसी दिन देर रात विकास अग्रवाल, करमवीर शर्मा, कृष्णा आदि कुछ लोग एक घंटे तक उनके फ्लैट के बाहर खड़े रहे। अगली सुबह उठकर देखा तो गाड़ी से कुछ जरूरी सामान गायब मिला। थानाध्यक्ष अंकुर शर्मा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जांच की जा रही है।