हरिद्वार। लक्सर मार्ग पर शुक्रवार देर रात हुई दुर्घटना में एक कांवड़िये की मौत हो गई। बिना पोस्टमार्टम के ही कांवड़िये का शव लेकर साथी कांवड़िये चले गए। थानाध्यक्ष रितेश शाह ने बताया कि दुर्घटना शुक्रवार देर रात करीब साढ़े दस बजे सत्संग व्यास के पास तब हुई जब लक्सर की ओर से आ रहे कांवड़िये की मोटरसाइकिल स्लिप हो गई। परिणामस्वरूप नीचे गिरे कांवड़िये को पीछे से आ रहे वाहन ने चपेट में ले लिया जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
थानाध्यक्ष के अनुसार कांवड़िये की पहचान उत्पल दास (28 वर्ष) पुत्र जीवन दास निवासी गांव महेरुउद्दीनपुर कलावली तहसील दादरी थाना इंद्रापुरम जिला गौतमबुद्धनगर के रूप में हुई है। बताया कि कांवड़िये के शव को जिलाधिकारी के आदेश पर उसके साथी कांवड़ियों के ही सुपुर्द कर दिया गया।