फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में हादसा: हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने ली दो लोगों की जान, धर्मशाला के लिए लौट रहे थे मथुरा के बराती

Sat, 05 Mar 2022 10:57 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

शादी समारोह से लौट रहे दो लोगों की जिंदगी एक तेज रफ्तार कार ने छीन ली। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उससे पहले वह दम तोड़ चुके थे। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कनखल क्षेत्र में हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने मथुरा के दो बरातियों की जान ले ली। दुर्घटनास्थल से कार लेकर चालक फरार होने में कामयाब रहा, जिसकी तलाश में कनखल पुलिस जुट गई है। कनखल थाने के एसएसआई डीएस रावत ने बताया कि मृतकों की पहचान राजा बाबू उर्फ राजकुमार 58 निवासी चौक बाजार मंडी रामदास गली नगर कोतवाली मथुरा और राधेश्याम उर्फ भूरी 35 निवासी शीतल घाटी कोतवाली नगर मथुरा यूपी के रूप में हुई है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि दोनों लोग गैंगेज रिवेरा होटल से शादी समारोह में शिरकत करने के बाद धर्मशाला के लिए लौट रहे थे। रास्ते में ऋषिकेश की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया। आनन-फानन  उनके परिचित दोनों को अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसएसआई ने बताया कि कार के नंबर की जानकारी मिली है, जिसके आधार पर आरोपी चालक की तलाश की जा रही है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें