फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एबीवीपी ने तमिलनाडु सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
गुरुकुल कांगड़ी विवि के बाहर प्रदर्शन करते एबीवीपी के कार्यकर्ता। - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के कार्यकर्ताओं ने गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के बाहर तमिलनाडु सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। परिषद के कार्यकर्ताओं ने छात्रा का जबरन धर्मांतरण कराने और आत्महत्या को विवश करने वालों पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को हुए प्रदर्शन में छात्र नेता राहुल शर्मा ने कहा कि तमिलनाडु में एक छात्रा का जबरन धर्मांतरण कराने का प्रयास किया गया। उसके जबरन धर्मांतरण का विरोध किया तो उसे प्रताड़ित किया गया। जिससे आहत होकर छात्रा ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। उन्होंने कहा कि तमिलनाडू के शैक्षिक संस्थानों में जबरन धर्मांतरण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इसके कारण छात्रों को शिक्षा ग्रहण करना मुश्किलों भरा काम हो गया है। सरकार की ओर से दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बजाय आवाज उठाने वालों को गिरफ्तार किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि परिषद मांग करती है कि तमिलनाडु सरकार धर्मांतरण को रोकने के लिए सख्त कानून बनाए। साथ ही दोषियों को गिरफ्तार कर उन्हें फांसी दे। छात्रा को न्याय नहीं मिलने पर पूरे देश में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर परिषद के नगर उपाध्यक्ष सेतवान, कमल बोहरा, आकाश कुमार, सत्यम शर्मा, रवि शंकर, सन्नी शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें