फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एबीवीपी कार्यालय घेरने जा रहे कांग्रेसियों को रोका

Fri, 19 Feb 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। जेएनयू प्रकरण को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का कार्यालय घेरने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रास्ते में ही रोक दिया। कांग्रेसियों को रोकने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

पुलिस ने उन्हें ऋषिकुल मैदान पर रोक लिया। जहां पर कांग्रेसियों ने भाजपा और एबीवीपी का पुतला फूंका।
बृहस्पतिवार को कांग्रेसी नेता चंद्राचार्य चौक पर एकत्रित हुए। वरुण बालियान और सचिन चौधरी के नेतृत्व में भाजपा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एबीवीपी कार्यालय के घेराव के लिए कूच किया। पुराना रानीपुर मोड़ पार करने पर उन्हें पुलिस ने रोकने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस के साथ धक्कामुक्की कर वह आगे निकल गए। इसके बाद ऋषिकुल तिराहे पर सीओ सिटी चंद्रमोहन सिंह ने भारी पुलिस बल के साथ उन्हें रोक लिया। इस दौरान कई नेताओं ने पुलिस के घेरे को तोड़कर आगे जाने का प्रयास भी किया। इसके बाद वह ऋषिकुल तिराहे पर धरने कर बैठ गए। पूर्व विधायक अम्बरीश कुमार ने कहा कि केंद्र में भाजपा सरकार बनने के बाद देश में आपातकालीन माहौल हो गया है। आईटी अध्यक्ष अनुज सिंह ने कहा कि जेएनयू केंद्र सरकार के अधीन है। यदि छात्र देशद्रोही है तो उन्हें फांसी दी जाए, लेकिन कांग्रेस का विरोध क्यों किया जा रहा है। कहा कि पीएम मोदी स्वयं पाकिस्तान जाकर नवाज शरीफ के घर जाकर दावत खाते है। पूर्व में आडवाणी जिन्ना की मजार पर फूल चढ़ाते हैं। पार्षद सचिन बेनीवाल ने कहा कि देश में किसी भी प्रकार का माहौल नहीं बिगड़ने दिया जाएगा। इस मौके पर मुरली मनोहर, सभासद अमन गर्ग, अंकित चौहान, बबलू, पप्पू वाल्मीकि, पार्षद उपेंद्र, भूपेंद्र, इसरार, शुभम भाटी, हिमांशु, शेरखान, गौरव रौतेला, पूरण पांडे, विजय शर्मा, धर्मेंद्र चौधरी आदि शामिल थे।
------------------
भाजपा के खिलाफ छात्रों का पैदल मार्च
हरिद्वार। एसएमजेएन पीजी कालेज के छात्र संघ और युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और एबीवीपी के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने रानीपुर मोड़ से पैदल मार्च निकाला। युवा कांग्रेस के लोकसभा क्षेत्र अध्यक्ष राम विशाल देव ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार बिना वजह मामले को तूल दे रही है। छात्र संघ अध्यक्ष अभिषेक कपिल ने कहा कि भाजपा अपनी नाकामियों को छिपाकर जनता का ध्यान भटकाकर जेएनयू मामले को तूल देने में लगी है। कांग्रेस भाजपा के इस मंसूबे को कामयाब नहीं होने देंगी। युवा कांग्रेस महासचिव दिव्यांश शर्मा ने कहा कि निर्दोष छात्रों के खिलाफ कार्रवाई कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।  इस मौके पर मंडी समिति के उपाध्यक्ष अरशद ख्वाजा, दीपक सोपरा, सुमित त्यागी, नेहा शर्मा, आरुषि, मीनाक्षी, ओसेफ, अमन धीमान, नेहा, सुमित राणा, प्रकाश नेगी, प्रियंका, श्रुति, राहुल संजय, सतीश, मनोज आर्य आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें