फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एबीवीपी के मोहित बने छात्र संघ अध्यक्ष

Sat, 10 Sep 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
 गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के मोहित चौहान छात्र कल्याण परिषद के अध्यक्ष चुने गए। मोहित चौहान ने अपने विपक्षी सौरभ पंवार को 67 वोटों से हराकर संघर्षपूर्ण जीत दर्ज की है। वहीं सचिव पद भी एबीवीपी के प्रत्याशी पंकज सिंह ने 10 वोट से जीत दर्ज की है। उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय अभिषेक चौहान ने 27 और कोषाध्यक्ष पद पर आशुतोष कुमार ने 463 वोटों से जीत हासिल की है। सहसचिव पद पर श्रेयांश जैन को निर्विरोध चुना गया है। सभी विजेता प्रत्याशियों को विवि के कुलपति प्रो. सुरेंद्र कुमार और कुलसचिव प्रो. विनोद कुमार शर्मा ने शपथ दिलाई।
विज्ञापन


शनिवार को गुरुकुल कांगड़ी विवि में छात्र कल्याण परिषद का चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। मतदान सुबह आठ बजे से प्रारंभ होकर दो बजे तक चला। मतगणना के बाद मुख्य चुनाव अधिकार प्रो. पीसी जोशी ने विजेता प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की। उन्होंने बताया कि अध्यक्ष पद पर मोहित चौहान ने 923 वोट प्राप्त कर जीत दर्ज की है। जबकि सौरभ पंवार ने 856 और प्रशांत कुमार ने 387 वोट प्राप्त किए हैं। 11 मतदाताओं ने किसी भी प्रत्याशी को न पसंद कर नोटा का प्रयोग किया। 13 वोट निरस्त हुए। कुल 2190 मतदाताओं ने अध्यक्ष पद के लिए मतदान किया।

उपाध्यक्ष पद पर अभिषेक चौहान ने 1039 वोट प्राप्त कर जीत दर्ज की है। वहीं दूसरे प्रत्याशी मनीष उपाध्याय ने 1012 वोट प्राप्त किए। 116 मतदाताओं ने किसी भी प्रत्याशी को न पसंद करते हुए नोटा को वोट दिया। 23 मत निरस्त घोषित किए गए। सचिव पद पर पंकज सिंह ने 1056 वोट प्राप्त कर जीत हासिल की। दूसरे प्रत्याशी जगमोहन यादव ने 1046 वोट प्राप्त किया। 66 छात्र मतदाताओं ने किसी भी प्रत्याशी को न पसंद कर नोटा को वोट दिया। 22 मतों को निरस्त घोषित किया गया। कोषाध्यक्ष पद पर आशुतोष कुमार ने 1254 वोट पर प्राप्त सभी प्रत्याशी में बड़ी जीत दर्ज की। 791 मत प्राप्त कर तरुण कुमार दूसरे स्थान पर रहे। 120 छात्रों ने नोटा को वोट दिया। 25 मत निरस्त हुए। सदस्य कार्यकारिणी के लिए गितिक प्रताप, गोविंद पंवार, ललित कुमार निर्विरोध घोषित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें