फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: जगजीतपुर फायरिंग मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र में फुटबाॅल ग्राउंड के पास युवक पर फायरिंग करने के मामले में फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी आकाश शर्मा निवासी ग्राम भोगला, थाना रायपुर, जिला बिजनौर यूपी हाल फुटबॉल ग्राउंड, जगजीतपुर को कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया गया। इससे पहले पांच आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है जबकि एक ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, 13 नवंबर 2025 को आकाश पुत्र सतपाल निवासी विजय विहार, जमालपुर ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। बताया था कि राजागार्डन फुटबॉल ग्राउंड के पास हुए विवाद के दौरान आरोपियों ने फायरिंग कर दी थी। इस घटना में उसका भाई सचिन गंभीर रूप से घायल हुआ था। पुलिस ने मामले में रितिक, भरत, डिकेंद्र उर्फ डीके, आकाश पाल और कामेंद्र को गिरफ्तार कर लिया था। एक आरोपी ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया था। घटना में शामिल आरोपी आकाश शर्मा फरार चल रहा था।
थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि फरार की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाकर तलाश शुरू की गई। इसी क्रम में शनिवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया। कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें