हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में स्मैक, गांजा तस्करी के कई मामलों में फरार चल रहे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी सागर उर्फ गबरू निवासी ग्राम भैसानी फलौदा थाना फुरकाजी मुजफ्फरनगर हाल रावली महदूद सिडकुल को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि आरोपी सागर उर्फ गबरू के खिलाफ सिडकुल थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत पांच प्राथमिकी दर्ज हैं। आरोपी स्मैक की तस्करी करता है और अन्य लोगों के माध्यम से बिकवाता है। इन मामलों में पहले ही गिरफ्तारी कर कई आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। पांचों मामलों में आरोपी गबरू वांछित चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए एक टीम का गठन कर खोजबीन में लगाया गया था।
एसओ ने बताया कि मंगलवार को सुराग मिलने पर आरोपी सागर उर्फ गबरू को सिडकुल क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ करने के बाद उसे कोर्ट में पेश कर दिया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।