फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: हरिद्वार-दिल्ली पैसेंजर ट्रेन में मृत मिला युवक, शिनाख्त नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। दिल्ली से हरिद्वार पहुंची पैसेंजर ट्रेन में एक युवक सीट पर मृत अवस्था में मिला। ट्रेन पहुंचने से करीब चार-पांच घंटे पहले उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया है। प्रथम दृष्टया हार्ट अटैक से मौत होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन

जीआरपी थानाध्यक्ष अनुज सिंह ने बताया कि रविवार की शाम सूचना मिली कि दिल्ली-हरिद्वार पैसेंजर ट्रेन में एक व्यक्ति का शव पड़ा है। सूचना पर टीम के साथ मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया गया। मौके से कोई पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं मिल पाया, जिस वजह से शिनाख्त नहीं हो पाई।
एसओ ने बताया कि मृतक के शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं है। प्रथम दृष्टया ट्रेन के यहां पहुंचने से करीब चार-पांच घंटे पहले मौत होना प्रतीत हो रहा है। क्योंकि शव पूरी तरह अकड़ा हुआ था। हार्ट अटैक होने से मौत होना लग रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें