फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संस्कृत विश्वविद्यालय विकास के पथ पर सवार : रावत

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादराबाद। कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने रविवार को बहादराबाद स्थित उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय में अतिथि गृह, बालिका छात्रावास, परीक्षा हॉल और बीएड भवन सहित कई निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया। इन सभी भवनों का निर्माण लगभग 68 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री का विश्वविद्यालय पहुंचने पर कुलपति और अधिकारियों ने स्वागत किया। उन्होंने विश्वविद्यालय की ओर से शिक्षकों के लिए निकाली गई विज्ञप्ति और शिक्षकों के प्रमोशन 50 दिन में करने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मंत्री के रूप में उन्होंने 16 हज़ार शिक्षकों को नियुक्ति प्रदान करने का काम किया है। कहा कि हरिद्वार को गंगाद्वार के रूप में भी जाना जाता है, और यह स्वर्गद्वार के समान है। संस्कृत शिक्षा और अध्ययन के लिए हरिद्वार एक महत्वपूर्ण केंद्र है। संस्कृत को प्राचीन ज्ञान और भारतीय परंपरा का प्रतीक माना जाता है, और यह विश्व की सबसे प्राचीन और समृद्ध भाषाओं में से एक है। इस दौरान डॉ. दिनेश चन्द्र शास्त्री, कुलसचिव गिरीश कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, डॉ. लक्ष्मी नारायण जोशी, डॉ. कामाख्या कुमार, डॉ.अरविंद मिश्र, डॉ. उमेश शुक्ल, दिनेश राणा, डॉ.मनोज पंत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें