फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला झोपड़ी में फंदे पर लटकी मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
श्यामपुर। थाना क्षेत्र स्थित चंडीघाट बस्ती में एक महिला संदिग्ध परिस्थितियों में एक झुग्गी-झोपड़ी में फांसी के फंदे पर लटकी मिली। बताया जा रहा है कि महिला मानसिक रूप से अवस्थ थी और शनिवार सुबह लापता हो गई थी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, रीना (45) पत्नी रंजीत निवासी चंडीघाट बस्ती थाना श्यामपुर शनिवार की सुबह 5:30 बजे अपने घर से अचानक लापता हो गईं थीं। परिजन खोजबीन में जुट गए। कुछ ही देर में बस्ती के पास बनी एक खाली झुग्गी में लकड़ी की बल्ली के सहारे उसका शव फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलने पर चंडीघाट चौकी प्रभारी नवीन चौहान टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव को मोर्चरी में भिजवाया। परिजनों से जानकारी जुटाई। प्रथम दृष्टया पुलिस मामले को आत्महत्या ही मान रही है। एसओ मनोज शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें