फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: मंदिर जा रही महिला को सम्मोहित कर जेवर और मोबाइल ले गए ठग

विज्ञापन
विज्ञापन
- रानीपुर कोतवाली क्षेत्र की घटना, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, जांच शुरू
विज्ञापन


हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में मंदिर जा रही महिला को सम्मोहित कर ठग सोने के कंगन, टॉप्स, मोबाइल और नकदी लेकर फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, शिवालिक नगर पी-128 निवासी आशुतोष सोनी केंद्रीय विद्यालय भेल में कार्यरत हैं। मंगलवार सुबह उनकी मां सुमित्रा सोनी पत्नी मदनलाल सोनी मंदिर जाने के लिए घर से निकलीं थीं। घर से लगभग 100 मीटर दूर पास 3 अज्ञात लोग उन्हें मिले और बातों में उलझाकर सम्मोहित कर लिया।
विज्ञापन

आरोप है कि सम्मोहन की स्थिति में सुमित्रा सोनी ने अपने हाथों के सोने के कंगन, टॉप्स, पर्स जिसमें 500 रुपये थे और मोबाइल फोन ठगों को दे दिए। इसके बाद वे लोग मोटरसाइकिल पर सवार होकर फरार हो गए।
विज्ञापन

आशुतोष सोनी ने बताया कि जब मां कुछ देर तक घर नहीं लौटीं तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। बाद में उन्होंने घटना की जानकारी दी, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी जुटाई और जांच में जुट गई। कोतवाली प्रभारी शांति कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें