हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में मदरसा जाने के लिए निकला मस्जिद के इमाम का पुत्र संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी है।
मो. इमरान निवासी मोहल्ला अहबाबनगर ज्वालापुर कुबा मस्जिद में इमाम के तौर पर कार्यरत हैं। वह अपने परिवार के साथ अहबाबनगर में ही किराए के मकान में रहते हैं। उनका बड़ा बेटा मोहम्मद अहमद (16) बीते 30 अगस्त की शाम करीब सात बजे घर से निकला था। वह रोजाना की तरह ईदगाह स्थित मदरसा अरबिया में हाफ़िज़ की तालीम लेने जाता था, लेकिन उस रोज वह न तो मदरसे पहुंचा और न ही वापस घर लौटा। आसपास के इलाकों और रिश्तेदारों में भी तलाश की गई, लेकिन उसका कुछ अता-पता नहीं चल पाया। जिसके बाद सात सात सितंबर को मामले में शिकायत दी गई। आखिरी बार अहबाबनगर से मदरसा की ओर जाते हुए ही उसे देखा गया था। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि किशोर की तलाश की जा रही है।