फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: माता भगवती देवी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

माता भगवती देवी शर्मा की 100वीं जयंती पर सामूहिक साधना में दीपों से जगमग हुआ शांतिकुंज परिसर
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। अखिल विश्व गायत्री परिवार की संस्थापिका माता भगवती देवी शर्मा की 100वीं जन्म जयंती बुधवार को मनाई गई। शांतिकुंज सहित देश-विदेश के पांच हजार से अधिक प्रज्ञा संस्थानों में विशेष आयोजन हुए। दो दिवसीय कार्यक्रम का समापन अखंड जप, दीप यात्रा और संगीत प्रस्तुतियों के साथ हुआ। आयोजन की शुरुआत 12 घंटे के अखंड गायत्री मंत्र जप से हुई। शांतिकुंज के साधकों, कार्यकर्ताओं और परिजनों ने सामूहिक जप साधना में भाग लिया।
इस साधना क्रम को आत्मपरिष्कार, संस्कार संवर्धन और लोकमंगल के संकल्प से जोड़ा गया। अखिल विश्व गायत्री परिवार के प्रमुख डॉ. प्रणव पण्ड्या और शैलदीदी ने कहा कि माताजी का जीवन तप, साधना, सेवा, त्याग और वात्सल्य का अनुपम संगम था। उन्होंने कहा कि जन्मशताब्दी वर्ष उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का पावन अवसर है। प्रातःकालीन सभा में शांतिकुंज महिला मंडल की अध्यक्षा शैफाली पण्ड्या ने माताजी के जीवन से जुड़े संस्मरण साझा किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पण्ड्या ने कहा कि माताजी के आदर्शों को व्यक्तिगत जीवन, परिवार और समाज के आचरण में उतारना ही जन्मशताब्दी वर्ष की सार्थकता है। सायंकाल जप के समापन पर भव्य दीप यात्रा निकाली गई। शांतिकुंज की बहनों के नेतृत्व में बड़ी संख्या में साधक और परिजन हाथों में प्रज्वलित दीप लेकर शामिल हुए। दीपों से परिसर में माताजी के प्रति श्रद्धा और कृतज्ञता का भाव दिखा। भजन और संगीत प्रस्तुतियां भी हुईं। इनमें उनके तप, त्याग, सेवा और वात्सल्य से जुड़े प्रसंग प्रस्तुत किए गए। अंतिम चरण में ब्रह्मवादिनी बहनों ने भव्य दीप महायज्ञ कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें