फोटो
हरिद्वार। एचईएसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस जगजीतपुर में बुधवार को कला एवं मानविकी विभाग की ओर से वन बचाओ-पर्यावरण बचाओ विषय पर आधारित एक नाटिका का मंचन हुआ। नाटिका का शीर्षक 7 टर्न्स, वन रोड, मेनी क्वेरीज था, जिसमें कई छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सारिका, एलियम, राहुल, नियति, स्नेहा, वैष्णवी, अदिति, अवनि, शाजिया, आरुषि, अरविंद और दीपक सहित अनेक छात्रों ने नाटिका में सक्रिय रूप से भाग लिया। प्राचार्या डॉ. तृप्ति अग्रवाल ने कहा कि यह व्यावहारिक शिक्षा छात्रों के सर्वांगीण विकास को दर्शाती है। नाटिका के माध्यम से छात्रों ने वन बचाओ-पर्यावरण बचाओ के संदेश को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। इस अवसर पर समन्वयक डॉ. तनु चंद्रा, वंदना, जाह्नवी, सुनीति त्यागी, डॉ. करुणा, नेहा, स्वाति मंगलम व खुशबू आदि माैजूद रहे। मा.सि.रि.