फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: केएलसीए की एकतरफा जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
शौर्य चुनियाल बने मैन ऑफ द मैच
विज्ञापन

श्यामपुर स्थित डिप्स ग्राउंड में खेले गए तीसरे डिप्स अंडर-12 क्रिकेट टूर्नामेंट में केएलसीए ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मॉडर्न स्कूल क्रिकेट अकादमी को 252 रनों से करारी शिकस्त दी। एक तरफा जीत में शौर्य चुनियाल मैन ऑफ द मैच बने।
मैच में केएलसीए ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 40 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 283 रन बनाए। टीम की ओर से कप्तान पलक चौधरी ने शानदार 89 रन, सूर्यांश शर्मा ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 84 रन, आकर्ष अरोड़ा ने 17 रन और रियांश कंडारी ने 16 रन का योगदान दिया।
विज्ञापन


मॉडर्न स्कूल क्रिकेट अकादमी की ओर से आरव बिष्ट ने 2 विकेट, जबकि, अनुराग राणा और अर्नव रावत ने 1-1 विकेट हासिल किया।

284 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मॉडर्न स्कूल क्रिकेट अकादमी की टीम केएलसीए के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं पाई। केएलसीए के गेंदबाजों ने आक्रामक गेंदबाजी करते हुए मात्र 20.2 ओवरों में ही मुकाबला अपने नाम कर लिया और टीम को 252 रनों से शानदार जीत दिलाई।
विज्ञापन


केएलसीए की ओर से शौर्य चुनियाल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके। तेजस्विन राजवंश और विधान मिश्रा ने 2-2 विकेट और देवांश कोठियाल ने 1 विकेट हासिल किया। मुकाबले में शानदार गेंदबाजी कर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले शौर्य चुनियाल को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

केएलसीए के खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से एक बार फिर अपनी प्रतिभा और दमदार खेल का परिचय दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें