फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: बाइक का संतुलन बिगड़ने से सड़क पर गिरी महिला, ट्रक ने कुचला

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि महिला का पति इस दुर्घटना में बाल-बाल बच गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन




रुड़की निवासी सुभाष और उनकी पत्नी संतोष बुधवार को ज्वालापुर में शादी का कार्ड देकर अपनी मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। हाईवे पर जैसे ही वे किसान ढाबे के सामने पहुंचे मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ गया। संतुलन बिगड़ने के कारण महिला संतोष सड़क के दूसरे छोर पर चल रहे एक ट्रक की चपेट में आ गईं। ट्रक के पिछले पहिए के नीचे आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना पर थानाध्यक्ष अंकुर शर्मा पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक अपना वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को जब्त (सीज) कर लिया है और चालक की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें