फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: रसूलपुर में बनेगा मिनी स्टेडियम, पूर्व मंत्री ने किया शिलान्यास

Thu, 25 Jun 2026 06:49 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
- हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण करेगा निर्माण, खेल प्रतिभाओं को मिलेगा बेहतर मंच
विज्ञापन

-2027 में सौंदर्यीकरण और जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं के आयोजन की भी योजना
लालढांग। रसूलपुर मीठीबेरी ग्राम पंचायत के रसूलपुर गांव में खेल मैदान (मिनी स्टेडियम) का शिलान्यास किया गया। हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण की ओर से बनाए जाने वाले खेल मैदान की सौगात पूर्व मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने दी।
बृहस्पतिवार को हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण की ओर से लगभग एक करोड़ की लागत से बनाए जाने वाले खेल मैदान का उद्घाटन पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने किया। उन्होंने ने कहा कि खेल के मैदान में खेलने से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभदायक है। खेल मैदान बनने से क्षेत्र में छिपी हुई खेल प्रतिभाओं को उभरने का मौका मिलेगा। इससे वो राज्य स्तर राष्ट्रीय स्तर पर अपने क्षेत्र का नाम रोशन कर सकेंगे। पूर्व कैबिनेट मंत्री ने कहा कि 2027 में खेल मैदान का सौंदर्यीकरण भी कराया जाएगा। जिले में होने वाली प्रतियोगिताओं को खेल मैदान में कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य बृज मोहन पोखरियाल, ग्राम प्रधान कमलेश द्विवेदी, दीपक जखमोला, भाजपा मंडलाध्यक्ष विक्रम चौहान, ग्राम लालढांग सुनील बिष्ट, ग्राम प्रधान श्यामपुर योगेश चौहान, भाजपा महिला मंडल अध्यक्ष अनीता तड़ियाल, संतराम सिंह, सुनील पाठक, रविंद्र सैनी, केशव दत्त उप्रेती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें